Move to Jagran APP

अम्ब में जवाहर लाल नेहरू को किया याद

देश के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस चितपूर्णी की ओर से लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह अम्ब में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की। कांग्रेसी नेताओं ने पंडित नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का प्रण लिया। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि पंडित नेहरु आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। अंग्रेजों की गुलामी से जकड़े भारत की आजादी के

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:57 PM (IST)
अम्ब में जवाहर लाल नेहरू को किया याद
अम्ब में जवाहर लाल नेहरू को किया याद

संवाद सहयोगी, अम्ब : प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस चितपूर्णी ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह अम्ब में कार्यक्रम का आयोजन किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का प्रण लिया। कुलदीप कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। अंग्रेजों की गुलामी से जकड़े भारत की आजादी के पश्चात देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में छिन्न-भिन्न पड़े देश की कमान संभाल कर उसे एक नई दी। खाद्यान एवं संसाधनों के लिए जूझ रहे भारत को सूझ-भूझ से आत्मनिर्भर बनाया। उनके सिद्धांतों पर चल कर आज देख का मान-सम्मान विश्व पटल पर प्रतिस्थापित हुआ है। उन्होंने कहा पंडित नेहरू द्वारा देश के प्रति दिया गया योगदान अतुलनीय एवं अविस्मर्णीय है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चितपूर्णी के अध्यक्ष ठाकुर बलवान सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव अशोक शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव राकेश कतनौरिया, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस राघव राणा, ब्लॉक महिला अध्यक्ष अमनप1

loksabha election banner

्रीत कौर, जिला कांग्रेस सदस्य मास्टर शिव देव, जिला महासचिव जागीर चंद संधु, ब्लॉक सचिव पूर्ण देव, कपूरदीन, तरसेम बद्धन, ठाकुर गुरदयाल सिंह, सिंपल व सुल्तान मोहम्मद मौजूद रहे। उधर, ठठल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू की अगवाई में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानममंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्हें साथ ब्लॉक कांग्रेस चितपूर्णी के पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जम्बाल, अधिवक्ता विकास कश्यप, ग्राम पंचायत ठठल के प्रधान प्यारा सिंह, रघुदत्त, श्रवण कुमार(बिट्टू), सीता राम, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह, राजू, नरेश कुमार, यशवंत राय, अतुल जोशी, शुभम शर्मा, डॉ. रविंद्र, विनोद कुमार, डॉ. नरेश शर्मा, अजय ठाकुर, राजिद्र सिंह, कमल देव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.