गगरेट और होशियारपुर पुलिस ने बरामद किया 270 ग्राम चिट्टा
270 gram chitta recover, जिला ऊना के तहत गगरेट पुलिस ने दो युवकों को करीब तीन ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 03:30 PM (IST)
जेएनएन, गगरेट। गगरेट पुलिस ने पंजाब की होशियारपुर पुलिस के साथ छापामारी के दौरान 270 ग्राम चिटटा पकड़ा है। आरोपित मौके से फरार हो गए हैं। हिमाचल की सीमा के साथ पुलिस की यह संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले गगरेट पुलिस ने दो युवकों को करीब तीन ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया गगरेट-ऊना मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार पंकज पुत्र सीता राम व सलिल पुत्र जगरनाथ से चिट्टा बरामद किया है तथा उन्हें मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
गगरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के कारण नशा कारोबारियों व नशे की जद में आ चुके युवाओं में हड़कंप मच गया है। बीते दिनों भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गगरेट के एक निजी उद्योग के पास दो युवकों को नशे के साथ गिरफ्तार किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें