बेटी के उपचार के लिए पिता ने लगाई गुहार
संवाद सहयोगी संतोषगढ़ मजबूर पिता ने बीमार बेटी के उपचार के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई ह
संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : मजबूर पिता ने बीमार बेटी के उपचार के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है। संतोषगढ़ के वार्ड के एक रहने वाले गुरमीत सिंह की 12 वर्षीय बेटी के दिल में छेद है और उसका उपचार पीजीआइ चंडीगढ़ में चल रहा है। अब तक तो वह जैसे तैसे बेटी का उपचार करवा रहे थे, लेकिन अब उनके पास उसका उपचार कराने के लिए पैसे नहीं बचे हैं।
गुरमीत सिंह पेशे से ट्रक चालक हैं। अपनी आमदनी से वह घर का गुजारा और बेटी का उपचार करवा रहे थे, लेकिन वर्तमान में उनका रोजगार भी छिन चुका है। बेरोजगारी के कारण वे बेटी का उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। बेटी के उपचार में सात से दस हजार रुपये प्रति महीने का खर्च आता है। गुरमीत सिंह के पिता अपनी बेटी की रिपोर्ट और प्रार्थनापत्र लेकर नगर परिषद के पास भी गए थे, लेकिन वहां भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। हालांकि नगर परिषद के कई पार्षदों ने उनकी मदद और उनका नाम बीपीएल सूची में डालने का आश्वासन दिया है। बहरहाल, पीडि़त गुरमीत सिंह ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।