गगरेट व ¨चतपूर्णी में खुलेंगे दो नए केंद्रीय विद्यालय : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने अम्ब में आयोजित जनसभा में कहा जिले में दो नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित होंगे।
संवाद सहयोगी, अम्ब : सांसद अनुराग ठाकुर ने अम्ब में आयोजित जनसभा में कहा जिले में दो नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित होंगे। गगरेट और ¨चतपूर्णी विस क्षेत्रों में इन्हें खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। भूमि चयन और निर्माण कार्य पूरा होने तक इन स्कूलों को अस्थायी तौर पर चलाया जाएगा। जिला प्रशासन के साथ इसकी प्रक्रियाएं पूरी करने में लगे हैं।
विकास में रोड़ा बनी कांग्रेस : कहा विकास की गति में रोड़े अटकाना और विकास का नाम लेने वालों को जलील करना कांग्रेस की नीति रही है। जब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, विकास की गति को ब्रेक लगा है। भाजपा ने देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। बीते पांच साल में कांग्रेस सरकार ने इन सभी योजनाओं में अड़ंगा लाने का काम किया है। केंद्र से जितनी भी योजनाओं को मंजूर कराने का प्रयास किया था, कांग्रेस सरकार ने किसी भी योजना के लिए जमीन न होने का हवाला देकर योजनाओं को सिरे चढ़ने से रोकने का प्रयास किया।
धर्मशाला स्टेडियम में आधी रात को लगवा दिए थे ताले : सांसद ने कहा विश्व में सबसे सुंदर स्टेडियम का दर्जा पा चुके धर्मशाला स्टेडियम पर आधी रात को ताले लगवाने का काम किया। कांग्रेस का समय प्रदेश के लिए किसी काली रात से कम नहीं था। जबकि केंद्र सरकार ने अपने साढे़ चार साल के कार्यकाल में देश के किसान से लेकर युवा वर्ग तक हर किसी का ध्यान रखा है। प्रधानमंत्री ने युवा उद्यमियों के लिए एक एक करोड़ तक का ऋण एक घंटे के अंदर उपलब्ध करवाने की योजना शुरू कर युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का एक सुनहरा मौका उपलब्ध करवाया है।