सुजानपुर के सुनील की फिटनेस पर फिदा हुए डीसी
से चल रही सेना भर्ती में सुजानपुर टीहरा के सुनील कुमार ने अब तक की सबसे ते•ा दौड़ लगाई है। जंगलबैरी के रहने वाले सुनील कुमार ने 1600 मीटर दौड़ मात्र 5.02 मिनट में पूरी की जो अब तक भर्ती प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
संवाद सहयोगी, ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में नौ जनवरी से चल रही सेना भर्ती में सुजानपुर टीहरा के युवक सुनील कुमार ने अब तक की सबसे तेज दौड़ लगाई है। जंगलबैरी के रहने वाले सुनील कुमार ने 1600 मीटर दौड़ मात्र 5:02 मिनट में पूरी की। सुनील का यह प्रदर्शन इस भर्ती प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस बात का पता जब उपायुक्त ऊना संदीप कुमार को लगा तो वह सबसे तेज धावक सुनील कुमार से मिलने शनिवार को इंदिरा स्टेडियम में जा पहुंचे। उपायुक्त ने सुनील से उसकी फिटनेस के बारे में बात की। यही नहीं इस युवा को उन्होंने सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अरिदम चौधरी, कर्नल सतीश कुमार सहित अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को केवल मार्गदर्शन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दूसरे युवाओं को भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा, ताकि वह समाज के सामने मिसाल बन सकें। साथ ही अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।
डीसी संदीप कुमार और एडीसी अरिदम चौधरी शनिवार तड़के ही भर्ती स्थल पर पहुंच गए। उन्हें भर्ती अधिकारियों ने कुछ युवाओं की अनोखी प्रतिभा के बारे में जानकारी दी। इस बीच सुनील का भी जिक्र सामने आया। उपायुक्त को बताया गया कि सुनील ने अब तक भर्ती के लिए दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस पर डीसी ने सुनील को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्हें देख अन्य युवाओं में भी नए जोश का संचार हुआ। उपायुक्त के मुताबिक इस तरह के प्रोत्साहन से युवाओं में अलग जज्बा पैदा होता है और वह प्रेरित होकर बेहतर से बेहतरीन करने का प्रयास करते हैं।