Move to Jagran APP

ईश्वरीय प्रेम के आगे संसार के सारे वैभव तुच्छ : अतुल

नैहरियां के शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। शनिवार को अतुल कृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 04:15 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:43 PM (IST)
ईश्वरीय प्रेम के आगे संसार के सारे वैभव तुच्छ  : अतुल
ईश्वरीय प्रेम के आगे संसार के सारे वैभव तुच्छ : अतुल

संवाद सहयोगी, अम्ब : नैहरियां के शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। शनिवार को अतुल कृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। कहा आनंद के अतिरिक्त परमात्मा के निकट पहुंचने का और कोई द्वार नहीं है। अगर हमें परमात्म सुख चाहिए तो स्वयं आनंद से भर जाना होगा। देवता की पूजा देवता बनकर की जाती है। जीवन एक वीणा की तरह है, इस पर कोई भी राग गाया जा सकता है। हम अगर दुख या चिता में जी रहे हैं तो इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं, भगवान नहीं। हम चाहें तो जिंदगी फूलों से भर सकते हैं। भक्ति में अभी हम गंभीर नहीं हैं। प्रभु नाम का दिया जला लेने से शरीर रूपी महल में उजाला हो जाता है। ईश्वरीय प्रेम के आगे संसार के सारे वैभव तुच्छ हैं। कथा के दौरान झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर रमेश चंद एडवोकेट, मस्तान सिंह, शिव कुमार, प्रकाश धीमान, अशोक कुमार, पं. अश्वनी, तिलकराज शर्मा, मास्टर ओमदत्त शर्मा, अश्वनी शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, सोमनाथ शर्मा, राजिंद्र शर्मा, महेश शर्मा, रमन शर्मा, विजय कुमार, मुनीश कुमार, दीपक शर्मा, डॉ. राजकुमार गौतम, सुरेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, जीवन दास, यशपाल वर्मा, अशोक वर्मा, अंशू शर्मा, प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा, डॉ. नरेश बोहरा, कनिका शर्मा मौजूद रहीं।

prime article banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.