संघनई के शुभम बने सेना में लेफ्टिनेंट
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के एक और सपूत को मातृभूमि की सेवा करने का अवसर मिला है।
संवाद सहयोगी, गगरेट : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के एक और सपूत को मातृभूमि की सेवा करने का अवसर मिला है। उपमंडल गगरेट के संघनई गांव के शुभम ठाकुर आफिसर्स ट्रेनिग अकादमी चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुए हैं। शुभम को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है। शुभम की इस उपलब्धि से गांव का हर कोई व्यक्ति गौरवान्वित है।
शुभम ठाकुर के पिता सतिदर ठाकुर दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर तथा मां शिल्पा गृहिणी हैं। पिता की नौकरी दिल्ली में होने के चलते शुभम की प्रारंभिक शिक्षा भी दिल्ली में हुई। उसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिग में बीटेक नार्दर्न इंडिया इंजीनियरिग कॉलेज इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से की। बीटेक के बाद टेक्निकल एंट्री के माध्यम से शुभम ठाकुर आफिसर ट्रेनिग अकादमी चेन्नई के लिए चयनित हुए और वहां पर कठिन ट्रेनिग के बाद बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुए हैं।
शुभम के पिता सतिदर ठाकुर व मां शिल्पा बताते हैं कि शुभम के दादा स्व. गुरदीप सिंह भी भारतीय सेना से बतौर सूबेदार सेवानिवृत्त हुए थे और जब वह उनको वर्दी में देखता था तो बचपन से ही उसकी तमन्ना थी कि वह भी आर्मी में जाए। आज बेटे का सपना पूरा हुआ है। उन्हें गर्व है कि बेटा भारत मां की सेवा करेगा। विधायक राजेश ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
संघनई क्षेत्र के लोग भी शुभम ठाकुर के लेफ्टिनेंट बनने से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और परिवार को बधाई दे रहे हैं। क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने भी शुभम के परिवार को शुभकामनाए दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पल क्षेत्र के लिए गौरवान्वित करने वाला है।