Move to Jagran APP

चिंतपूर्णी मंद‍िर के विकास के लिए 50 करोड़ होंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री

चिंतपूर्णी धाम के विकास तथा पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही 50 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की जाएगी।

By Munish DixitEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 06:36 PM (IST)
चिंतपूर्णी मंद‍िर के विकास के लिए 50 करोड़ होंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री
चिंतपूर्णी मंद‍िर के विकास के लिए 50 करोड़ होंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री
 जेएनएन, च‍िंतपूर्णी। प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी धाम के विकास तथा पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही 50 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज अम्ब में एक विशाल जनसभा को संबोध‍ित करते हुए यह कहा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी मन्दिर एक विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है जहां वर्षभर लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत आगन्तुकों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक स्थान पर आने वाले पर्यटकों और भक्तों की सुविधा के लिए एक हेलीपैड भी बनाया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भरवाईं-चिन्तपूर्णी, पक्का-टयाला सड़क की आधारशिला रखी। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के 13 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने किन्नू-गुरेट सड़क व गौर खड्ड बनने वाले पुल,कलरूही खड्ड पर बनने वाले पुल तथा कलरूही-मथेड़-लोहारा सम्पर्क सड़की की आधारशिला रखीं।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने कुथरा-खेरला में ग्राम पंचायत नेहरी-नोरंगा के लिए उठाउ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल अम्ब को 30 बिस्तरों से 100 बिस्तरों की क्षमता के अस्पताल बनाने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सुहानी और शीतला को 10 बिस्तर उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अम्ब में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के मामले को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से उठाएगी। उन्होंने कहा कि अम्ब में मिनी सचिवालय तथा इण्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अम्ब विधानसभा क्षेत्र के लिए मेगा फूड पार्क के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अम्ब स्थित विश्राम गृह का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अम्ब में ट्रॉमा सेन्टर की स्थापना के मामले को केन्द्र सरकार के साथ उठाया जाएगा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृति व राजनीतिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों ने सम्मानित किया। चिन्तपूर्णी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। विभिन्न व्यक्तियों, संगठनों और गैर सरकारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को चेक भेंट किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मॉं चिन्तपूर्णी मन्दिर का दौरा किया तथा पूजा अर्चना की। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सती, राज्य औद्योगिक कॉरप्रोशन के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, एएमपीसी के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बगगा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी, उपायुक्त ऊना राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.