कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
अम्ब उपमंडल के तहत पड़ते नंदपुर गांव में कार की चपेट में आने से बाइक सवार 31 वर्षीय युवक घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब उपमंडल के तहत पड़ते नंदपुर गांव में कार की चपेट में आने से बाइक सवार 31 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चुरूडू निवासी नरेश कुमार पुत्र देवराज रविवार दोपहर को बाइक पर नंदपुर जा रहा था तो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल नरेश कुमार को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन में डालकर सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित कार चालक की तलाश की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप