अज्ञात वाहन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत
रक्कड़ कॉलोनी में सड़क किनारे पैदल जा रहा व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया।
जागरण संवाददाता, ऊना : रक्कड़ कॉलोनी में सड़क किनारे पैदल जा रहा व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। पहचान सेहरू यादव निवासी बिहार के रूप के में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेहरू रक्कड़ कॉलोनी में काम करता था। यहां किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सेहरू को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अस्पताल में पहुंचकर डॉक्टरों से घायल के बारे में पूरा ब्योरा लिया। ऊना हेडक्वार्टर के डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।