सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत
अम्ब कस्बे के ऊना रोड पर एक बोलेरो के चपेट में आने से सात वर्षीय ब'चे की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 07:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब कस्बे के ऊना रोड पर एक बोलेरो के चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पहचान श्रीपाल पुत्र रामकुमार निवासी धनारी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार शाम को करीब छह बजे हुए हादसे में एक प्रवासी बच्चे को अम्ब से ऊना की ओर जा रही एक बोलेरो गाड़ी ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक मौके से भाग लिया। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें