ग्राम देवता की समाधि पर लगाया भंडारा
स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ग्राम देवता बाबा नांगा महाराज की समाधि स्थल पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 04:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ग्राम देवता बाबा नांगा महाराज की समाधि स्थल पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा नांगा ड्रामाटिक क्लब के प्रधान शिव कांत पराशर ने बताया समाधि स्थल पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें सबसे पहले रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। उसके बाद हवन-यज्ञकर पाठ का भोग डाला जाता है जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामवासी ग्राम देवता की समाधि स्थल पर पहुंचकर आहुति डालते हैं। इसके बाद भंडारा लगाया जाता है। इस अवसर पर प्रधान शिवकांत पराशर, उपप्रधान सरवन सिंह सैनी, करमचंद, मूलराज कौशल सहित क्लब के सदस्यों और ग्रामीण मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें