प्रभात फेरी में गुरु की महिमा का गुणगान
23 नवंबर को गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों का दौर ऊना शहर में जारी है।
संवाद सहयोगी, ऊना : 23 नवंबर को गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों का दौर ऊना शहर में जारी है। संगत द्वारा गुरु नानक देव की वाणी का गुणगान करते हुए नगर की परिक्रमा की जा रही है। तड़के ही श्रद्धालु कीर्तन करते हुए गलियों, मोहल्लों में धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर गुरु की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल ¨सह कोटला ने बताया हर वर्ष की भांति इस बार भी जगत गुरु नानक देव का प्रकाश दिवस 21 से 23 नवंबर तक मनाया जाएगा। प्रभात फेरियां जारी हैं। 22 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नगर कीर्तन सुबह आठ बजे गुरुद्वारा बाबा बंदा ¨सह बहादुर गांव हीरां थड़ा से शुरू होगा। किला बाबा साहब ¨सह बेदी साहब में संपन्न होगा। 23 नवंबर को किला बाबा साहिब ¨सह बेदी में अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन दरबार आयोजित होगा। इस अवसर पर बाबा हरपाल ¨सह, जोगमान ¨सह, करनैल ¨सह, हरदीप ¨सह तिरंगा, इंद्रजीत ¨सह, बलविंदर ¨सह, सोनू, ओमप्रकाश सैनी, भजन ¨सह, मम्मू मौजूद रहे।