जिला ऊना यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने राघव
भारतीय यूथ कांग्रेस की ओर से जिला एवं ब्लाक स्तर पर चुनाव परिणाम मे जिला ऊना से राघव राणा को अध्यक्ष का पदभार मिला है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊना : भारतीय यूथ कांग्रेस की ओर से जिला एवं ब्लाक स्तर पर चुनाव परिणाम मे जिला ऊना से राघव राणा को अध्यक्ष का पदभार मिला है। ऊना से अध्यक्ष पद के लिए अन्य उम्मीदवारों ने भी दावेदारी की हुई थी। सबसे अधिक मतों के साथ अंकुश कुमार उपाध्यक्ष पद, वरिष्ठ महासचिव सुमित, अरुण राणा, रजत कुमार, प्रशांत, रोहित व गौरव महासचिव पद पर काबिज हुए हैं। सभी ने अपनी ताजपोशी के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश हाईकमान सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें