Move to Jagran APP

सब्जियों के बाद दालें भी हुई महंगी, घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल

गृहणियों के लिए घर चलाना अब मुश्किल हो रहा है सब्जियों के बढ़ रहे दामों के बाद अब दालों के दाम भी लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 01:52 PM (IST)
सब्जियों के बाद दालें भी हुई महंगी, घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल
सब्जियों के बाद दालें भी हुई महंगी, घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल

चिंतपूर्णी, नीरज पराशर। लंबे समय तक आम आदमी की पहुंच में रही दालों के दामों में बढ़ोतरी जारी

loksabha election banner

है। उड़द के बाद राजमा और मूंग दाल के रेट भी एक सौ रुपये को पार कर गए हैं। पहले से ही सरसों तेल, वनस्पति व रिफाइंड के भाव आसमान छू रहे हैं, वहीं अब इन दालों ने भी आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं छोटी इलायची के दाम भी प्रति किलोग्राम पांच हजार रुपये को पार कर गए हैं।

पिछले दो वर्ष से दालों के रेट स्थायी तौर पर टिके हुए थे। लगभग सभी दालें 70 व 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थीं लेकिन अब अचानक दालों के रेट में उछाल देखने को मिला है। मूंग के भाव 100 रुपये हो चुके हैं तो राजमा भी 105 रुपये प्रति किलोग्राम परचून में बिक रहा है। उड़द के दाम 100 रुपये के आसपास चल रहे हैं। वहीं गेहूं के आटे का रेट भी डेढ़ महीने के भीतर तीन से चार रुपये बढ़ चुका है। दस किलोग्राम आटा की थैली अब बाजार में 260 रुपये में मिल रही है।

गृहिणी सुषमा शर्मा, सरोज, मीनाक्षी और संतोष ने कहा दो महीने में हर  खाद्य वस्तु के दाम बढ़े हैं। सब्जियों, मसालों से लेकर दालों तक के रेट दस फीसद से ज्यादा बढ़े हैं। घर का खर्च चलाना अब बेहद मुश्किल हो रहा है। करियाना के थोक व्यापारी जगवीर सिंह ने बताया कि खाद्य तेलों के बाद अब दालों के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

खाद्य वस्तुएं दाम (प्रति किलोग्राम)

सरसों तेल               140 रुपये

रिफाइंड                120 रुपये

वनस्पति घी         110 रुपये

मूंग दाल              100 रुपये

उड़द                    110 रुपये

आटा                       26 रुपये

छोटी इलायची         5000 रुपये।

 Republic Day 2020: इस बार खास होगा गणतंत्र दिवस, आसमान से होगी फूलों की बारिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.