दुबई में काम करने वाला युवक टैक्सी से भरवाई पहुंचा
रविवार सुबह जनता कर्फ्यू के दौरान एक युवक दिल्ली से गगरेट और अम्ब से होता हुआ भरवाई में टैक्सी से पहुंच गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 06:21 AM (IST)
जागरण टीम, चिंतपूर्णी/भरवार्ई : रविवार सुबह जनता कर्फ्यू के दौरान एक युवक दिल्ली से गगरेट और अम्ब से होता हुआ भरवाई में टैक्सी से पहुंच गया। चितपूर्णी में महिला आरक्षी बबीता ठाकुर ने उसको रोका और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि युवक पालमपुर का रहने वाला और दुबई में काम करता है। वह शनिवार को दिल्ली से टैक्सी करके घर की ओर निकला। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी थर्मल स्क्रीनिग भी हुई थी। उसके हाथ पर मुहर लगी थी। उसकी रिपोर्ट भी ठीक थी। महिला आरक्षी ने उसकी सारी डिटेल नोट करने के बाद उसे देहरा पुलिस को सौंप दिया। देहरा थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि इस संबंध में एसपी कांगड़ा व हेल्पलाइन नंबर 104 पर अवगत कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें