Move to Jagran APP

चार नहीं, 19 वर्ष का हिसाब मांग रही कुटलैहड़ की जनता

कृषि मंत्री व विधायक वीरेंद्र कंवर द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शुरू की गई संपर्क से समर्थन यात्रा पर कुटलैहड़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कू ने पलटवार किया है। रविवार को जारी प्रेस बयान में विक्कू ने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अभियान चलाया हुआ है जिसमें भाजपा के 20 वर्ष का हिसाब मांगा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:34 PM (IST)
चार नहीं, 19 वर्ष का हिसाब मांग रही कुटलैहड़ की जनता
चार नहीं, 19 वर्ष का हिसाब मांग रही कुटलैहड़ की जनता

संवाद सहयोगी, ऊना : कृषि मंत्री व विधायक वीरेंद्र कंवर द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शुरू की गई संपर्क से समर्थन यात्रा पर कुटलैहड़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कू ने पलटवार किया है। रविवार को जारी प्रेस बयान में विक्कू ने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अभियान चलाया हुआ है, जिसमें भाजपा के 20 वर्ष का हिसाब मांगा जा रहा है।

loksabha election banner

वीरेंद्र कंवर अब यात्रा शुरू कर चार वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखने की बात कर रहे हैं लेकिन कुटलैहड़ की जनता चार वर्ष नहीं बल्कि 19 वर्ष का हिसाब मांग रही है। जनता को जवाब चाहिए कि पिछले 19 वर्ष के दौरान क्षेत्र में कौन-सा बड़ा उद्योग स्थापित हुआ। बेरोजगारों के लिए कौन से आयाम स्थापित किए। पानी की समस्या समाधान के लिए क्या किया। स्वास्थ्य सुविधाओं में कितना सुधार हुआ। इन सभी सवालों के जवाब भी मंत्री को देने चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब मंत्री को समर्थन की बात याद आने लगी है।

विक्कू ने कहा कि वीरेंद्र कंवर को स्वयं पता है कि इस बार कुटलैहड़ में कांग्रेस की जीत पक्की है, जिसके चलते उन्होंने अभी से जनता का समर्थन मांगना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार जनता समर्थन देने की बजाय 19 वर्ष का हिसाब मांगेंगी। विक्कू ने मंत्री के यूपी में कांग्रेस की हालत के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर यूपी में भाजपा के हालात भी देख लें कि वहां भाजपा के मंत्री व विधायक दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पंजाब में भाजपा अपने प्रत्याशी उतार नहीं पाई है। प्रदेश में भी भाजपा को उपचुनाव में मिली हार से मंत्री वीरेंद्र कंवर सबक नहीं ले पाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.