Move to Jagran APP

दुबई से आई महिला को होम आइसोलेश सेंटर में भेजा

चंडीगढ़ में क्वारंटाइन सेंटर में रही महिला टैक्सी के माध्यम से ऊना पहुंच गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:11 AM (IST)
दुबई से आई महिला को होम आइसोलेश सेंटर में भेजा
दुबई से आई महिला को होम आइसोलेश सेंटर में भेजा

जागरण संवाददाता, ऊना : चंडीगढ़ में क्वारंटाइन सेंटर में रही महिला टैक्सी के माध्यम से ऊना पहुंच गई। प्रशासन ने महिला को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन सेंटर में भेजा है। पुष्टि डीसी संदीप कुमार ने की है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार टैक्सी के माध्यम से महिला शनिवार को करीब एक बजे ऊना शहर में पहुंच गई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला दुबई में रहती है। 22 मार्च को दिल्ली से चंडीगढ़ में पहुंची थी। उसी दिन लॉकडाउन होने के कारण वह वापस नहीं जा पाई। महिला को चंडीगढ़ प्रशासन ने 14 दिन के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। शनिवार को महिला के सेंटर में 14 दिन पूरे हुए। महिला ने चंडीगढ़ से अपने घर जाने की बजाय ऊना में किसी नजदीकी जानकार के यहां पहुंचने की इच्छा जताई। उसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से महिला को टैक्सी द्वारा ऊना भेजा गया। जैसे ही महिला ऊना पहुंची तो उसने अपने जानकार से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन उक्त जानकार का फोन स्विच ऑफ आया। इसके बाद महिला घबरा गई और इधर-उधर घूमने लगी। स्थानीय लोगों ने बाहर से आई इस महिला को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। सिटी पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने कहा पुलिस ने महिला से पूछताछ करके जानकारी जुटाई है। उसके बाद मामले की सूचना तहसीलदार विजय राय को दी। तहसीलदार विजय राय से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया की महिला के दस्तावेज की जांच की गई है। महिला के 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन सेंटर के लिए ऊना के एक होटल में रखा गया है।

-----------------------

पैदल घर जा रहे दो लोगों को क्वारंटाइन केंद्र में भेजा

जिला के अजौली मोड़ पर पुलिस ने पैदल अपने घर जा रहे युवक को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन केंद्र भेजा है। युवक कृष्ण लाल गांव वालीवाल का रहने वाला है। लुधियाना पैदल ही आ रहा था। जैसे ही वह अजौली मौड़ पर पहुंचा, पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद क्वारंटाइन केंद्र बसदेहड़ा भेजा। वहीं जिला पुलिस ने मैहतपुर कस्बे से सटे रायेपुर सहोड़ा के पास नालागढ़ से पैदल आ रहे पूनी चंद निवासी गांव कोठी डाकघर टीहरी तहसील खुडियां, जिला कांगड़ा को पूछताछ के बाद नंगड़ा क्वारंटाइन केंद्र में भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.