Move to Jagran APP

नगर पंचायत ने अम्ब में रुकवाया अवैध निर्माण

नगर पंचायत अम्ब ने कस्बे में अवैध रूप से निर्माण करने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया है। वीरवार को अम्ब के नैहरियां मे एक घर के लिए किए जा रहे पक्के रास्ते का निर्माण नगर पंचायत ने रुकवा दिया। इसके चलते नगर पंचायत के पदाधिकारियों को मकान मालिक की नाराजगी का भी सामना करना पड़ गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 08:01 PM (IST)
नगर पंचायत ने अम्ब में रुकवाया अवैध निर्माण
नगर पंचायत ने अम्ब में रुकवाया अवैध निर्माण

संवाद सहयोगी, अम्ब : नगर पंचायत अम्ब ने कस्बे में अवैध रूप से निर्माण करने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया है। वीरवार को अम्ब के नैहरियां मे एक घर के लिए किए जा रहे पक्के रास्ते का निर्माण नगर पंचायत ने रुकवा दिया। इसके चलते नगर पंचायत के पदाधिकारियों को मकान मालिक की नाराजगी का भी सामना करना पड़ गया। मौके पर निर्माण रुकवाने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।

loksabha election banner

नैहरियां रोड पर एक परिवार की ओर से अपने घर के लिए जाने वाले रास्ते पर गेट लगवाने का काम किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद मौके पर पहुंच गए और उक्त भूमि को नगर पंचायत की मलकीयत बताते हुए परिवार को काम रोकने के लिए कहने लगे। इस पर परिवार ने आपत्ति जताई और नगर पंचायत पदाधिकारियों द्वारा काम रुकवाने का विरोध करने लगे। निर्माण कर रहे परिवार का आरोप था कि नगर पंचायत अम्ब के तहत कई लोगों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने जमीन पर रातोंरात आलीशान भवन व दुकानें तक खड़ी कर दी हैं। उन लोगों की ऊंची पहुंच और रसूख होने के चलते नगर पंचायत आंखें मूंद कर बैठे रही। अब किसी गरीब द्वारा अपनी जमीन पर ही काम किया जा रहा है तब नगर पंचायत के लोग उसे अपनी भूमि बताकर वेबजह परेशान कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि नगर पंचायत को चाहिए कि वह किसी गरीब का काम रुकवाने से पहले रसूखदारों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों पर कार्रवाई करें। उनका यह भी कहना था कि जिस भूमि पर वह निर्माण कर रहे हैं बरसों से उनका परिवार उस रास्ते का इस्तेमाल करता रहा है और यह भूमि नगर पंचायत की है ही नहीं, अगर यह भूमि नगर पंचायत की निकलती है तो उसके ऊपर निर्माण नहीं करेगी। बहरहाल, नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने फिलहाल के पुलिस की मदद से उक्त परिवार की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। अम्ब कस्बे के नैहरियां रोड पर एक परिवार द्वारा अवैध रूप से अपने घर के साथ लगती पंचायत की भूमि पर रास्ते व गेट लगाने का काम किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर मैंने वार्ड पार्षदों के साथ काम रुकवा दिया है।

-इंदु बाला धीमान, अध्यक्ष नगर पंचायत अम्ब।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.