Move to Jagran APP

निरोग रहने के लिए घरों में रहकर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को जिले भर के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 08:55 PM (IST)
निरोग रहने के लिए घरों में रहकर किया योग
निरोग रहने के लिए घरों में रहकर किया योग

जागरण टीम, ऊना : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को जिले भर के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। कोविड-19 की वजह से अधिकांश संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों ने वर्चुअल आयोजन कर योग क्रियाओं में भाग लिया। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां में योगाभ्यास किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि योग पर आज दुनिया के बड़े-बडे़ विज्ञानीअनुसंधान कर रहे हैं। योग जीवन में नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मकता का प्रवाह पैदा करता है। साथ ही योग से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। आज जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा है जिसे रोकने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शिमला में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में दिखाया गया। यहां उपायुक्त राघव शर्मा, एडीसी डा. अमित कुमार शर्मा, एपीएमसी ऊना अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति शामिल हुए और योग किया। एक घंटे के योग सत्र के बाद सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। उपायुक्त ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सचिव ऊषा शर्मा, संयुक्त सचिव असीत सिंह, महानिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन गौरव शाह ने क्षेत्रीय निदेशकों, राज्य निदेशकों तथा जिला युवा अधिकारियों को वेबिनार के माध्यम से प्रेरित किया। आनलाइन कार्यक्रम 'वी विद योगा वी एट होम' का पूरे जोश के साथ आयोजन हुआ। प्रदेश उपनिदेशक विशेष कार्य अधिकारी डा. लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा पांच विकास खंडों में योग दिवस का वर्चुअल आयोजन कराया गया। जिलास्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वालों को नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्टेक होल्डर्स के साथ योग गुरुओं तथा राज्य निदेशक डा. अर्जुन वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर सेमसन मसीह, प्रदेश के अन्य जिलों के जिला युवा अधिकारियों ने भी मार्गदर्शन किया। उधर, राजकीय डिग्री कालेज कोटला खुर्द में एनएसएस इकाई ने भी वी विद योग वी एट होम थीम के तहत आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। एनएसएस प्रभारी प्रो. ममता पठानिया ने बताया कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने 17 से 21 जून तक चले योग सप्ताह को मनाया। प्राचार्य डा. त्रिलोक चंद ने छात्राओं को योग का महत्व बताया। डीएवी स्कूल अम्बोटा के प्रधानाचार्य नमित शर्मा की अगुआई में स्टाफ सहित छात्रों ने आनलाइन योग क्रियाएं की। ऊना के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस छात्रों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए योग क्रियाएं की। प्रधानाचार्य पुष्पिन्द्र सिंह ने योग का महत्व बताया। एनएसएस प्रभारी अनीता दड़ोच और योगेश ने आनलाइन कार्यक्रम की अगुआई की।

संवाद सहयोगी, अम्ब : भाजपा मंडल चितपूर्णी ने दो स्थानों पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में योग शिविर लगाया। पहला शिविर विधायक बलबीर सिंह के कार्यालय के प्रांगण में हुआ। दूसरा भगड़ा पंचायत व लोहारा लोअर में बीडीसी चेयरमैन सुनीता देवी के नेतृत्व में हुआ। यहां मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सैनिक कल्याण बोर्ड सदस्य श्याम मन्हास, महामंत्री कुलदीप ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य नर्मदा जसवाल, महिला मोर्चा सदस्य कंचन रायजादा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार, भगड़ा पंचायत के उपप्रधान कृपाल सिंह, वार्ड पंच अमन कुमार, प्रधानाचार्य धनपत राय, जिला बौद्धिक प्रमुख राज कुमार, आशुतोष ने योग क्रियाएं की। डिग्री कालेज अम्ब में शारीरिक शिक्षा के प्रो. डा. सुनील रेयात ने विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से योग के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य डा. रमन शर्मा ने कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में प्राणायाम की विशेषताएं बताई। मौके पर प्रो. दर्शन धीमान, प्रो, अमित कुमार, प्रो. रजनीश कुमार मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, नंगर जरियालां : गगरेट भाजपा ने मवा कहोलां के खेल परिसर में योगाभ्यास किया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों सहित स्थानीय बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। योग शिविर के व्यवस्था प्रमुख विकास कहोल ने बताया कि गौरव खजूरिया व प्रवेश कुमार ने योग के विभिन्न आसन करवाए। गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि नियमित योग करने से मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्ती और शांति मिलती है और नकारात्मकता का नाश होता है।

संतोषगढ़ : कृपा फाउंडेशन व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति केंद्र में योग दिवस मनाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला महे व उपाध्यक्ष रजनीश कुमार राजू ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नशामुक्ति केंद्र के संचालक मनोज कुमार कौशल ने की। शिविर के उपरांत इन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्र का निरीक्षण भी किया।

संवाद सहयोगी, हरोली : गांव खड्ड के आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर में पंचायत प्रधान वीरेंद्र हीर ने गांववासियों को योग के बारे में जानकारी दी। हरोली कालेज में योग दिवस एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो गुरबख्श राय, रोवर रेंजर की प्रभारी प्रो. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। योग शिक्षक संदीप शर्मा ने योग क्रियाएं करवाई। विद्यार्थियों में पोस्टर मेकिग प्रतियोगता भी कराई गई। प्रिसिपल अरुणा भारद्वाज ने योग का महत्व बताया।

गोंदपुर बनेहड़ा : उपमंडल अम्ब के राधा कृष्ण मंदिर कटोहडी में जिलास्तरीय विश्व योग दिवस मनाया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितन कुमार ने बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। मोर्चा द्वारा वरिष्ठ नेता रमेश चौधरी को टोपी और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

बंगाणा : राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर इकाई ने योग दिवस पर वेबिनार आयोजित किया। प्राचार्य डा. सतिदर कुमार की अध्यक्षता में मनाए गए योग दिवस कार्यक्रम में डा. भूमेश योगी व डा. हेमराज शर्मा ने लाइव प्राणायाम सिखाया।

संवाद सहयोगी, मैहतपुर : स्पेशल ओलंपिक्स भारत जिला ऊना ने तीन से 13 वर्ष के बच्चों के साथ योग दिवस मनाया। ऊना के आश्रय स्कूल के बच्चों व स्टाफ सहित स्थानीय बच्चों एवं लोगों ने भाग लिया। अध्यक्ष विजय मलांगड़, महासचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ और सक्षम भारत के हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष सुरेश एरी ने बच्चों को मास्क बांटे व खाने के लिए बिस्कुट वितरित किए। सभी ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत की चेयरपर्सन डा. मल्लिका नड्डा का धन्यवाद किया।

संवाद सूत्र, बड़ूही : राजकीय उच्च विद्यालय बड़ूही में भारत स्काउट एंड गाइड के स्काउटस अक्षित, आर्यन वरेन वंश तनिश करिश द्वारा राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कृत मुख्याध्यापक राकेश कुमार के मार्गदर्शन में योग दिवस मनाया गया जिसमें स्टाफ सहित बच्चों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.