Move to Jagran APP

स्वागत को उमड़े फैंस, नितिन ने सुनाए गाने

जागरण टीम, गगरेट / ऊना। इंडियन आइडल फेम नितिन अपने घर लौट चुके हैं। शुक्रवार को जिले में पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। ऊना, अम्ब, मुबारिकपुर, बणे दी हट्टी में नितिन का फूलों के हार पहनाए गए, जबकि युवा गायक ने उन्हें कई गीत गाकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 05:43 PM (IST)
स्वागत को उमड़े फैंस, नितिन ने सुनाए गाने
स्वागत को उमड़े फैंस, नितिन ने सुनाए गाने

ऊना, अम्ब, मुबारिकपुर, बणे दी हट्टी में पहनाए फूलों के हार

loksabha election banner

परफॉर्मर ऑफ दी सी•ान का खिताब पाने वाले नितिन प्रशंसकों का प्यार पाकर हुए निहाल फोटो 5 व 8

जागरण टीम, गगरेट / ऊना : इंडियन आइडल फेम नितिन अपने घर लौट चुके हैं। शुक्रवार को जिला में पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

ऊना, अम्ब, मुबारिकपुर, बणे दी हट्टी में नितिन को फूलों के हार पहनाए गए, जबकि युवा गायक ने उन्हें कई गीत गाकर सुनाए। शो में परफॉर्मर ऑफ दी सी•ान का खिताब पाने वाले नितिनि सबसे पहले ऊना पहुंचे। यहां पर डीएवी स्कूल ऊना में उनका अभिनंदन हुआ, विद्यार्थियों व प्रधानाचार्य अतुल महाजन, उपाध्यक्ष बल¨वद्र ¨सह ने उन्हें सम्मानित किया। मौके पर नितिन ने सभी के साथ सेल्फी लीं।

वहीं ऊना में पीसीयू ने नितिन के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा, डीएसपी कुल¨वद्र ¨सह, पीसीयू अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र कंवर, संगठन सचिव राजीव भनोट ने हिमाचली टोपी व शॉल देकर अभिनंदन किया। दिवाकर शर्मा ने कहा कि नितिन ने हिमाचल को बड़ी उपलब्धि दिलाई है। नितिन इस सफलता के पायदान को बरकरार रखे और बड़ा नाम कमाए। इसके बाद नितिन मुबारिकपुर पहुंचे और बणे दी हट्टी में फूल बाले बाबा का आशीर्वाद लिया।

जो हूं, अपने चाहने वालों की बदौलत

नितिन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जनता इतना लगाव उनके साथ रखती है। जी लिटिल चैंप्स के बाद इंडियन आइडल 10 का सफर शानदार रहा है। यहां पर बहुत कुछ सीखने को मिला है और अब वह 15 जनवरी को कनाडा में एक शो में भाग लेने जा रहे हैं। मां ¨चतपूर्णी व फूलां वाले बाबा के आशीर्वाद ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं कि अपने चाहने वालों का किस तरह शुक्रिया अदा किया जाए। इस सफर में हर किसी ने उसका साथ दिया है और आज जो भी हूं अपने चाहने वालों की वजह से।

..............

नितिन ने उनके नाम को एक छोटे से कस्बे से पूरे देश और विदेश में मशहूर कर दिया है। सभी लोगों का आभार जताते हैं, जिनके माध्यम से नितिन ने यह मुकाम पाया। अब कुछ दिन नितिन घर में गुजारेगा उसके बाद उसका एक साल तक शो में प्रस्तुतियों आदि का सफर शुरू होगा।

- राजेन्द्र बबलू, नितिन के पिता 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.