महिलाओं को घर वापसी के लिए नहीं मिली बसें
संवाद सहयोगी ऊना कोरोना महामारी ने मानव जीवन के साथ-साथ तीज त्योहारों पर भी असर डाला है। ए
संवाद सहयोगी, ऊना : कोरोना महामारी ने मानव जीवन के साथ-साथ तीज त्योहारों पर भी असर डाला है। एचआरटीसी बसों में निशुल्क सफर तय कर बहनें अपने भाइयों तक पहुंच तो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से वापस लौटते हुए कई बहनों को बसों का इंतजार करना पड़ा। कई महिलाओं को तो बसें भी नहीं मिली। सबसे ज्यादा दिक्कत बंगाणा के थानाकलां, डुमखर सहित दूरदराज के गांव में सामने आई। यहां सड़क किनारे महिलाएं बसों के इंतजार में घंटों तक बैठी रही। बात की जाए निशुल्क सफर की तो जिस रक्षाबंधन पर्व पर पहले एचआरटीसी ऊना डिपो को महिलाओं की भीड़ देख अतिरिक्त बसों को चलाना पड़ता था। इस रक्षाबंधन पर सोमवार को 17 संचालित रूट्स में से भी 16 रूटों पर ही ऊना डिपो की बसें चलीं। सोमवार को बसों में ज्यादातर महिलाएं ही सफर करती दिखी। हालांकि जिले की सड़कों पर निजी वाहनों का जमावड़ा ज्यादा देखने को मिला, जिससे स्पष्ट था कि इस राखी को पूर्णतया सुरक्षित बनाने के लिए बहनों ने अपने निजी वाहनों का सहारा लिया। उधर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ऊना मंडल कार्यकर्ता ने कोरोना योद्धा उपायुक्त ऊना, पुलिस थाना ऊना के एसएचओ गौरव भारद्वाज सहित पुलिसकर्मियों की कलाई पर हस्तनिर्मित स्वदेशी राखियां बांधकर शुक्रिया अदा किया व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। स्कूलों में पौधारोपण कर राखी बांधते थे बच्चे
जिले में कोरोना संकट से पूर्व रक्षाबंधन के दिन स्कूली बच्चे भी अभियान चलाकर यहां नए पौधे रोपित कर उन्हें रखी बांधते थे। इस बार बंद पड़े संस्थानों के चलते ऐसा बच्चे नहीं कर पाए। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने विधायक बलबीर सिंह को बांधी राखी
संवाद सहयोगी, अम्ब : चितपूर्णी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी मनकोटिया ने रक्षाबंधन पर्व पर विधायक बलबीर सिंह चौधरी व मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री जयदेव खट्टा व उनके पीएसओ संजोग को राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की।