Move to Jagran APP

हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर रंगड़ों ने किया हमला, ऊना अस्पताल में उपचाराधीन

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। सतपाल सिंह सत्ती की तबीयत ज्यादा बिगड़ते देख परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 03:06 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 03:14 PM (IST)
हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर रंगड़ों ने किया हमला, ऊना अस्पताल में उपचाराधीन
हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर रंगड़ों ने किया हमला, ऊना अस्पताल में उपचाराधीन

ऊना, जेएनएन पूर्व भाजपा प्रदेश ध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। सतपाल सिंह सत्ती की तबीयत ज्यादा बिगड़ते देख परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ने चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया। यहां वह चिकित्सकों की देख रेख में हैं। जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह सत्ती शनिवार को घर पर ही थे और आंगन के समीप अचानक रंगड़ों ने उन पर हमला बोल दिया। उनकी चीख सुनकर पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे व उनको रंगड़ों के चंगुल से छुड़ाया।

loksabha election banner

सतपाल सिंह सती अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सतपाल सिंह पत्नी भी उनके साथ ही हैं। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार ने बताया उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार आया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अभिषेक व डॉक्टर रमन उनकी निरंतर जांच कर रहे हैं। खतरे की कोई बात नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.