धर्मपुर में महिलाओं की खून की मात्रा जांची
पोषण एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत धर्मपुर गांव में जागरूकता शिवि
संवाद सहयोगी, हरोली : पोषण एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत धर्मपुर गांव में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रा¨जद्र कौर व किरना देवी द्वारा 15 से 49 वर्ष की किशोरियों-महिलाओं का रक्त की मात्रा जांची। जिन महिलाओं में खून की मात्रा कम पाई गई उन्हें आयरन, कैल्शियम की गोलिया दी गई। स्वास्थ्य विभाग जिला ऊना से बीसीसी को-आर्डिनेटर कंचन ने लोगों को स्वास्थ्य ही सेवा अभियान के अंतर्गत जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें स्वास्थ्य से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। स्वस्थ बुद्धि, स्वस्थ विचार और स्वस्थ मन मूर्त रूप ही आरोग्य है। अपनी साफ-सफाई रखकर मनुष्य लंबी आयु पा सकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान धर्मपुर गो¨बद दास, सचिव पृथ्वी राज, शाम लता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा वर्कर और महिलाएं उपस्थित थीं।