Move to Jagran APP

जिला से चार हजार कार्यकर्ता जाएंगे मंडी

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 27 दिसंबर को मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में भाग लेने के लिए ऊना जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली में जाने वाले हरेक बूथ स्तर से लेकर जिलास्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 07:51 PM (IST)
जिला से चार हजार कार्यकर्ता जाएंगे मंडी
जिला से चार हजार कार्यकर्ता जाएंगे मंडी

जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 27 दिसंबर को मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में भाग लेने के लिए ऊना जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली में जाने वाले हरेक बूथ स्तर से लेकर जिलास्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों ऊना, हरोली, बंगाणा, चितपूर्णी व गगरेट से करीब चार हजार कार्यकर्ताओं को 50 बसों व 150 गाड़ियों में ले जाया जा रहा है। प्रत्येक बस में एक प्रभारी बनाया गया है। बस में सवार कार्यकर्ताओं को सुबह ब्रेकफास्ट व लंच में पैक्ड फूड का इंतजाम किया गया है।

loksabha election banner

कोविड नियमों का खास ध्यान

मंडी रैली में जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कोविड की एंटीजन रिपोर्ट को भी लिया गया है क्योंकि रैली स्थल पर पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं के पहुंचने के कारण कोविड की रिपोर्ट के साथ लाना अनिवार्य किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र से सुबह पांच बजे चलकर 10 बजे मंडी पहुंचेगे। जिला से जा रही 200 गाड़ियां

रैली के लिए पूरे जिला से 200 गाड़ियां जा रही हैं जिसमें 50 बसें तो 150 अन्य गाड़ियां शामिल हैं। ऊना विधानसभा क्षेत्र से आठ, हरोली से 14, बंगाणा क्षेत्र से 16 तथा चिंतपूर्णी क्षेत्र से 12 गाड़ियां जा रही हैं। लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ता जा रहे रैली में : मनोहर लाल

जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा व महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए टारगेट से अधिक लोग इस रैली में भाग लेने के लिए जिला से जा रहे हैं। कार्यकर्ता अपने संसाधनों से भी बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने के लिए उत्साहित हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए चलाई हैैं। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। वह 11,000 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। 20 हजार करोड़ के निवेश को भी आगे बढ़ाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.