लोहड़ी की रात घर में लगी आग, महिला झुलसी
भरवाई से सटे गांव भड़ियाली में एक बुजुर्ग महिला के लिए लोहड़ी का दिन गम में बदल गया।
संवाद सूत्र, भरवाई : भरवाई से सटे गांव भड़ियाली में एक बुजुर्ग महिला के लिए लोहड़ी का दिन गम में बदल गया। अचानक मकान में लगी आग से 50 हजार रुपये नकद व सामान जल गया। प्रथम जांच में आग लगने का कारण शार्टसर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
रविवार रात को 75 वर्षीय लीला देवी पत्नी स्वर्गीय मेहर¨सह के घर में यह घटना हुई। रात करीब आठ बजे वह घर में बहू के साथ लोहड़ी की पूजा कर रही। तभी अचानक कमरे में जोरदार धमाका हुआ। बुजुर्ग महिला ने अंदर जाकर देखा, तो आग की लपटों में फ्रिज व अलमारी में आ गए थे। हादसे में कपड़े, रजाइयां, कंबल, पंखा, प्लास्टिक की कुर्सियां, बेड आदि सभी जलकर राख हो गए। आग को बुझाते समय बुजुर्ग महिला का चेहरा भी झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। ग्राम पंचायत प्रधान चलाली सरबजीत ¨सह, उपप्रधान जगदीश ¨सह, वार्ड पंच होशियार ¨सह, नंबरदार राजेश ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में बुजुर्ग महिला लीला देवी अपने पुत्र और बहू के साथ रहती है। उसका एक पोता निजी कंपनी में कार्यरत है। वह चार महीने की पगार लेकर आया था, जो करीब 40 हजार रुपये थी। इस राशि को उसने अलमारी में रखा था, वहीं महिला के दस हजार रुपये भी अलमारी में ही थे जो आग में जल गए। प्रधान सरबजीत ने कहा पीड़ित महिला को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। पटवारी को सूचित किया गया है।