Move to Jagran APP

दलगत राजनीति से ऊपर उठ सब मनाएं दिवाली : सत्ती

जागरण संवाददाता ऊना पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सैकड़ों साल पुराना इंतज

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 05:06 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 05:06 PM (IST)
दलगत राजनीति से ऊपर उठ सब मनाएं दिवाली : सत्ती
दलगत राजनीति से ऊपर उठ सब मनाएं दिवाली : सत्ती

जागरण संवाददाता, ऊना : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सैकड़ों साल पुराना इंतजार अब समाप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर का अयोध्या में भूमि पूजन कर रहे हैं। यह दिन देश के लिए दिवाली के समान है कि इतने वर्षो के बाद भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर विवाद हल हुआ है। सत्ती ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भगवान श्रीराम के इस भव्य मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में सभी को अपने अपने घरों में दीये जलाकर दिवाली मनानी चाहिए।

prime article banner

सत्ती ने कहा कि राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर श्रीराम के लिए सब अपने घरों में कम से कम पांच दीये जरूर जलाएं। यह दिन हिमाचल प्रदेश के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1984 में जिला कांगड़ा के पालमपुर में श्रीराम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव भाजपा के नेतृत्व द्वारा पारित किया गया था और आज वह सपना साकार हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.