जगदीश दोबारा बने निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष
निजी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय बैठक उपमंडल बंगाणा में रविवार को निजी होटल में हुई।
संवाद सूत्र, बंगाणा : निजी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय बैठक उपमंडल बंगाणा में रविवार को निजी होटल में हुई। बैठक में त्रैवार्षिक चुनाव, आय-व्यय और सदस्यता शुल्क, स्कूल संचालन में आ रही दिक्कतों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। पुरानी राज्य कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाई गई। प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ठाकुर को दोबारा प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष मंडी की निशा भारद्वाज को बनाया गया। कांगड़ा के अंकुश सूद, हमीरपुर के राजेश शर्मा, सोलन के घुंघर पाल, बिलासपुर के सुरेश कश्यप को सचिव बनाया गया। हमीरपुर के राजेश शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हमीरपुर के निवर्तमान अध्यक्ष देवराज वर्मा को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महासचिव की जिम्मेदारी महेश राणा को सौंपी गई। वहीं सोशल मीडिया सचिव ऊना जिला के अर्जुन द्विवेदी को नियुक्त किया गया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव अमोदित सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष ऊना लखनपाल शर्मा, देवराज शर्मा, सिरमौर के जिलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर, कांगड़ा के अनुराग गुप्ता, जगदीश ठाकुर, डीडी शर्मा, वीरेंद्र कुमार, निशा भारद्वाज, कुंदन ठाकुर, विजय कुमार, अर्जुन द्विवेदी, महेश राणा, वीर सिंह, गुरदेव पाल शर्मा, राजेश कुमार, ललित शर्मा, नीरज गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।