समूरकलां में संदिग्ध हालात में व्यक्ित का शव बरामद, नशे की आेवरडोज से मौत की आशंका
पुलिस थाना ऊना के तहत समूरकला में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह 55 वर्षीय पुत्र किरपा राम निवासी समूर के रूप में हुई है।
ऊना, जेएनएन। पुलिस थाना ऊना के तहत समूरकला में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह 55 वर्षीय पुत्र किरपा राम निवासी समूर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार समूर के समीप महेंद्र को स्थानीय किसी व्यक्ति ने अचेत हालत में देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि महेंद्र नशे का आदी था और ज्यादा नशे का सेवन करने से उसकी मौत हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है व मामले की जांच की जा रही है।
उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इस तरह शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई है, लोग दहशत में हैं। लोगों को भय है कि कहीं यहां किसी ने मर्डर तो नहीं कर दिया। खैर पुलिस हर पहलू को लेकर जांच कर रही है।