पंजोआ खुर्द में शव मिलने से सनसनी
ग्राम पंचायत लड़ोली के पंजोआ खुर्द गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : ग्राम पंचायत लड़ोली के पंजोआ खुर्द गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र मुंशी राम निवासी बीजापुर के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पंजोआ खुर्द में रास्ते के किनारे गांव के ही किसी व्यक्ति ने सुनील कुमार का शव घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना उसने आसपास के लोगों, पंचायत प्रधान और अम्ब पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस को जांच में मृतक की छाती पर किसी वाहन के टायर की मिट्टी निशान भी मिले हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि सुनील की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। इसी आधार पर पुलिस ने गांव से ही एक पिकअप ट्रॉला भी शक ने आधार पर कब्जे में लिया है और मौके से इकट्ठे किए साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए धर्मशाला भेज दिया है। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।