महिला के डीएनए टेस्ट पर टिकी निगाहें
जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में एक महिला के गर्भवती होने के मामले की जांच शुरू हो गई है।
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में एक महिला के गर्भवती होने के मामले की जाच तेज हो गई है। जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में जेल का दौरा किया। महिला के जेल में रहते हुए किससे शारीरिक संबंध बने, यह अहम सवाल है। बताया जा रहा है कि महिला का डीएनए टेस्ट करवाया जा सकता है। अब महिला के डीएनए टेस्ट पर निगाहें टिकी हैं।
महिला के टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद संदिग्ध लोगों का भी डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा सकता है। महिला की मेडिकल जांच करवाई गई है। उसके सैंपल को जाच के लिए धर्मशाला स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच में पता चला है कि महिला और उसके मित्र को पुख्ता सुरक्षा व निगरानी में पेशी के लिए ले जाया जाता था। अब जाच जिला कारागार के इर्द गिर्द घूमने लगी है। कारागार में लगे 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर भी निगाहें टिकी हैं। क्या है मामला
करीब एक साल से अधिक समय से एक शादीशुदा महिला न्यायिक हिरासत में है। इस महिला और उसके कथित प्रेमी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है। इस मामले के कारण महिला लगातार न्यायिक हिरासत में है। महिला की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जाच में उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया था। इस मामले में जिला पुलिस के एक आला अधिकारी ने जाच शुरू की है। जिला कारागार में अब महिलाओं के लिए रहने की अलग व्यवस्था है। इसके बावजूद वहंा महिला का गर्भवती होना गंभीर मामला है। मामले की जाच कर रहे एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि हर पहलू की जाच की जा रही है।