बहेड़ी गांव में बुजुर्ग ने निगला जहर, मौत
बहेड़ी गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर निगल लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : बहेड़ी गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर निगल लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। पहचान रोशन लाल पुत्र फेमु राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन लाल बीमार होने होने के चलते मानसिक तनाव में था।
मंगलवार सुबह वह नहाने के बाद मंदिर में पूजा करने के लिए गया था। घर वापस आने के बाद करीब सवा दस बजे उसने घर में रखी सल्फास की गोलियां निगल लीं। इससे उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। बेटे उसे दिलवां स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा स्वजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें