Move to Jagran APP

कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा पीजीआइ चंडीगढ़ के सीसीयू वार्ड में उपचाराधीन, जानिए कैसी है हालत

Congress MLA Satpal Raijada विधानसभा क्षेत्र ऊना से कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 02:27 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 02:27 PM (IST)
कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा पीजीआइ चंडीगढ़ के सीसीयू वार्ड में उपचाराधीन, जानिए कैसी है हालत
कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा पीजीआइ चंडीगढ़ के सीसीयू वार्ड में उपचाराधीन, जानिए कैसी है हालत

ऊना, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र ऊना से कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सतपाल रायजादा पीजीआइ चंडीगढ़ में सीसीयू वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। चिकित्सकों ने अभी तक उन्हें फोन पर बातचीत करने से इन्‍कार किया हुआ है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से उनके सारे

loksabha election banner

टेस्ट किए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आ रही हैं। उसके अाधार पर उनका इलाज किया जा रहा है।

हालांकि सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुटटी मिलने की संभावना है। लेकिन चिकित्सकों की राय के बाद ही विधायक अपने घर लालसिंगी ऊना के लिए रवाना होंगे। वहीं सतपाल रायजादा को मिलने के लिए उनके समर्थक पीजीआइ चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। शनिवार को विधानसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सिंह सत्‍ती भी चंडीगढ़ पहुंचे थे। सतपाल सिंह सत्‍ती ने रायजादा से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.