भरवाई थाने के समाने बसों में चढ़ाई जा सवारियां
माता चितपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले में प्रशासन व्यवस्था पर पैनी नजर रख रहा है।
संवाद सूत्र, भरवाई : माता चितपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले में प्रशासन व्यवस्था पर पैनी नजर रख रहा है। पुलिस मेला अधिकारी विनोद धीमान ने मंगलवार को भरवाई का दौरा किया। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे के बाद विनोद धीमान यहां पहुंचे। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को जांचा। भरवाई थाने के सामने कुछ निजी और अन्य राज्यों से आए बस संचालक सवारियों को चढ़ा रहे थे। इससे जाम की स्थिति बन रही थी। विनोद कुमार ने ट्रैफिक कर्मचारियों को जल्द उनको हटाने के निर्देश दिए। सभी को हिदायत दी कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सादे कपड़ों में यहां पहुंचे थे। उन्होंने करीब आधे घटे तक थाना के बाहर खड़े होकर सारी व्यवस्था को देखा। ड्यूटी पर तैनात जवानों को दिशा निर्देश दिए। हैरानी का विषय है कि भरवाईं पुलिस थाने के सामने ही बसों में सवारियों को भरा जा रहा था। इससे जाम भी लग रहा था वहां कोई ट्रैफिक कर्मचारी नहीं था। बाद में चौक पर यातायात कर्मचारी तैनात किए गए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप