चितपूर्णी पुलिस ने आठ बोतल शराब पकड़ी
नशा माफिया के खिलाफ चिंतपूर्णी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चितपूर्णी : नशा माफिया के खिलाफ चिंतपूर्णी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को बाईपास में एक व्यक्ति से चेकिग के दौरान आठ बोतल शराब पकड़ी गई है। आरोपित की पहचान तरसेम लाल निवासी समनोली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी जगवीर सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। तभी तरसेम लाल पैदल बोरा उठाकर जा था। पुलिस को उस पर संदेह हुआ तो उसको रुकने के लिए कहा, परंतु वह भागने लगा। तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच करने पर उसके पास मौजूद बोरे में शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि दो दिन पहले भी पुलिस ने 12 बोतल शराब पकड़ी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें