Move to Jagran APP

हर बूथ पर जोड़ें 20 महिला कार्यकर्ता : बलवीर

संवाद सहयोगी अम्ब चितपूर्णी महिला मोर्चा की बैठक अम्ब में रविवार को अध्यक्ष रजनी मनकोटिया क

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 05:56 PM (IST)
हर बूथ पर जोड़ें 20 महिला कार्यकर्ता : बलवीर
हर बूथ पर जोड़ें 20 महिला कार्यकर्ता : बलवीर

संवाद सहयोगी, अम्ब : चितपूर्णी महिला मोर्चा की बैठक अम्ब में रविवार को अध्यक्ष रजनी मनकोटिया की देखरेख में हुई, जिसमें चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और बीडीसी अम्ब के वाइस चेयरमैन हरदीप जस्सल उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष ने महिला पदाधिकारियों को आगामी दिनों में हर बूथ पर 20 महिलाओं को जोड़ने के लिए बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की तथा विधायक बलवीर सिंह चौधरी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में महिलाओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो के लिए वह बधाई की पात्र हैं। इस मौके पर चितपूर्णी महिला मोर्चा महामंत्री विजय लक्ष्मी, उपाध्यक्ष सुदर्शना देवी, सचिव नेहा ठाकुर, सचिव ऊषा देवी, बबीता रानी, आशा ठाकुर, स्वर्णा देवी, विजय ज्योति, मीडिया प्रभारी कंचन ठाकुर, कंचन रायजादा व जीवन ज्योति शामिल रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.