Move to Jagran APP

आपदा प्रभावितों में बांटी 10 लाख की राहत राशि

जागरण संवाददाता ऊना भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने वीरवार को बचत भवन ऊना में आपद

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 05:43 PM (IST)
आपदा प्रभावितों में बांटी 10 लाख की राहत राशि
आपदा प्रभावितों में बांटी 10 लाख की राहत राशि

जागरण संवाददाता, ऊना : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने वीरवार को बचत भवन ऊना में आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि बांटी। सत्ती ने करीब 25 पीड़ितों को 10 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा जहां प्रदेश का समग्र विकास करने के साथ ही आपदा पीड़ितों की मदद करना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आम आदमी के कल्याण के लिए नीतियां बनाई गई हैं। सरकार ने हर वर्ग की मदद की है। कहीं भी बजट की कमी नहीं आने दी है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्रदेश में भी लाया गया और यदि कोरोना संक्रमण के मामले आए तो उनको बेहतर इलाज की सुविधा भी प्रदेश में दी गई है। सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन प्रदेश सरकार को है और कार्यकर्ता जनकल्याण की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएं, वही कोरोना संकट के बीच लोगों को जागरूक भी करें। इस मौके पर मंडी समिति के चेयरमैन बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, सह मीडिया प्रभारी बलविंद्र गोल्डी, ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, अशोक धीमान, सागर दत्त, पुष्पा देवी, सुखविंदर, मोहित बेदी, शिव मेहन, अशोक कुमार, रमेश, वरुण मेहन मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.