चितपूर्णी में पुलिस ने चलाया भांग उखाड़ो अभियान
चितपूर्णी में पुलिस ने चलाया भांग उखाड़ो अभियान फोटो संवाद सूत्र भरवाई चितपूर्णी मे थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से भांग उखाड़ो अभियान को चलाया। चितपूर्णी बाईपास सड़क के पास इस मुहिम को चलाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को इस अभियान में जोड़ते हुए थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने कहा कि इलाके मे किसी भी प्रकार के नशे को पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा युवाओं के खून मे जहर घोल रहा है। इस को लेकर हम सभी को मिलकर इसे रोकने के सफल प्रयास करने होंगे। युवाओं को नशे की लत जल्दी लगती हैं वह या तो किसी गलत संगत में फंस कर या अपने स्टेट्स को दिखाने के लिए या फिर शौक के लिये नशे की गिरफ्त मे आ जाते है। नशा तस्करों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। वही मौके पर पुलिसकर्मी बलबीर सिंह विचित्र सिंह ट्रैफिक कर्मचारी संजीव कुमार व होमगार्ड के जवान स्थानीय लोगों के साथ उपस्थित रहे।
संवाद सूत्र, भरवाई : चितपूर्णी मे थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने टीम के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से भांग उखाड़ो अभियान चलाया। चितपूर्णी बाईपास सड़क के पास इस मुहिम को चलाया गया। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने कहा कि इलाके मे किसी भी प्रकार के नशे को पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा युवाओं के खून में जहर घोल रहा है। हम सभी को मिलकर इसे रोकने के प्रयास करने होंगे। युवाओं को नशे की लत जल्दी लगती है। वह या तो किसी गलत संगत में फंस कर या अपने स्टेट्स को दिखाने के लिए या फिर शौक के लिए नशे की गिरफ्त मे आ जाते है। नशा तस्करों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। इस अवसर पर पुलिसकर्मी बलबीर सिंह, विचित्र सिंह, ट्रैफिक कर्मचारी संजीव कुमार, होमगार्ड व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप