ऊना की स्माइली बनीं मिस नॉर्थ इंडिया
ऊना की बेटी स्माइली ने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता है।
जागरण संवाददाता, ऊना : ऊना की बेटी स्माइली ने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता है। दिल्ली में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में स्माइली ने यह उपलब्धि हासिल की। मॉड¨लग की दुनिया में नाम कमाने की चाह रखने वाली इस युवती की नजरें अब आगामी सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित सौंदर्य स्पर्धा में स्माइली ने भाग लिया था और इसमें अपनी प्रतिभा से आयोजकों को प्रभावित किया जिसकी बदौलत उसे मिस नॉर्थ इंडिया का पुरस्कार मिला।
खिताब जीतने के बाद स्माइली ऊना वापस आ गई हैं। उसके परिवार में खुशी का माहौल है। स्माइली वर्तमान में शिमला में बीएसएस नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उसे मॉड¨लग का शौक है। उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं और माता ऊना में ब्यूटी सैलून की संचालक हैं। स्माइली ने बताया कि उसे बचपन से ही सौंदर्य स्पर्धा का शौक रहा है। उसकी नजरें मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड जैसी स्पर्धाओं पर हैं, उसे अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।