Move to Jagran APP

विकास में हिमाचल की हरसंभव मदद करेंगे : अनुराग

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में केंद्र से हरसंभव मदद मिलेगी।

By Edited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 08:26 AM (IST)
विकास में हिमाचल की हरसंभव मदद करेंगे : अनुराग
विकास में हिमाचल की हरसंभव मदद करेंगे : अनुराग

ऊना, जेएनएन। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में केंद्र से हरसंभव मदद मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बैठकर खाका तैयार किया जाएगा। जिस विभाग को जो भी मदद चाहिए होगी वो उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक मंत्रालय का वित्त प्रबंधन उनके पास है, इसलिए वित्त संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। जीएसटी को लेकर अगर व्यापारी वर्ग कोई सुझाव देना चाहे तो उनके मंत्रालय में दे सकता है। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र पहुंचे अनुराग ने ऊना में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जनता को भरोसा दिया। उन्होंने राज्य में सबसे बड़ी भाजपा की जीत का श्रेय सरकार और संगठन को दिया। कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश संगठन के मुखिया सतपाल सत्ती ने जिस तरह काम किया उसके बदले भाजपा 70 साल में इतनी बड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सकी।

loksabha election banner

जगह-जगह हुआ शानदार स्वागत इससे पहले अनुराग ठाकुर का ऊना, जिला कांगड़ा के देहरा व हमीरपुर में शानदार स्वागत किया गया। ऊना के मैहतपुर प्रवेशद्वार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में उनका शानदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। देहरा में उन्होंने कहा कि खैरियां में कोबरा ट्रे¨नग सेंटर के लिए जगह देखी गई है। हिमाचल सरकार व संबंधित विभाग की ओर से इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद यहां जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल यूनिवर्सिटी का देहरा व धर्मशाला में जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। उधर नादौन के परिधि गृह में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा नेत्री अनिता ठाकुर व कार्यकर्ताओं ने अनुराग का स्वागत किया। इसके बाद अनुराग हमीरपुर की ओर रवाना हुए। गांधी चौक पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की। अनुराग को गुर्ज व चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनुराग का स्वागत किया।

चार गुना बढ़त दी, चार गुना होगा विकास अनुराग ठाकुर ने ऊना में कहा कि वह भावुक भी हैं और गर्व भी महसूस कर रहे हैं कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने चौथी बार और पिछले चुनाव से चार गुना बढ़त देकर संसद में भेजा है। इसलिए वह चार गुना विकास के लिए वचनबद्ध हैं। कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सरकार के मंत्रियों व भाजपा विधायकों ने लोकसभा चुनाव के दौरान शानदार काम किया। कहा संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए उनका ओहदा भी आड़े नहीं आएगा और दिल्ली में उनके घर के दरवाजे 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए खुले रहेंगे। प्रदेश की जनता खासकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों के कार्यो के लिए उनके मंत्रालय में प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले ऊना जिले की सीमा मैहतपुर पर अतिरिक्त उपायुक्त अ¨रदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने अनुराग ठाकुर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर लड्डू बांटे। इसके बाद अनुराग को खुली जीप में ऊना तक लाया गया। उनका जगह-जगह पर स्वागत हुआ और पटाखे चलाए गए। झलेड़ा, बड़ूही, अम्ब, मुबारिकपुर व चिंतपूर्णी में उनका लोगों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा, पूर्व विधायिका सुषमा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष व एपीएमसी के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, देसराज राणा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलराम बबलू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगाई हाजिरी अनुराग ठाकुर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने उनका पुराने बस अड्डे के पास स्वागत किया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.