Move to Jagran APP

बंगाल में हिंसा के विरोध में प्रदर्शन

बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 06:52 PM (IST)
बंगाल में हिंसा के विरोध में प्रदर्शन
बंगाल में हिंसा के विरोध में प्रदर्शन

जागरण टीम, ऊना/अम्ब/हरोली/मैहतपुर/बंगाणा : बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के विरोध में ऊना जिला में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। ऊना में एमसी पार्क के पास धरना प्रदर्शन कर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की अगुवाई में रोष रैली लघु सचिवालय तक निकाली गई। अतिरिक्त उपायुक्त डा. अमित शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खड़े होने का आह्वान किया। इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, मंडल ऊना महामंत्री अशोक धीमान, राजकुमार पठानिया, विनय शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, विनोद पुरी, उर्मिला देवी, जनकराज खजांची, ममता कश्यप, इंदु बाला, मदन पुरी, नवीन पुरी, खामोश, राजेश दत्त, विकास शर्मा, आकाश पुरी व बलविंदर गोल्डी उपस्थित रहे। वहीं, चितपूर्णी में भाजपा मंडल ने हिमुडा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अगुवाई में कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार अभिषेक भास्कर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। भाजपा ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

वहीं, हरोली भाजपा ने हिमाचल प्रदेश उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार की अध्यक्षता में हरोली में विरोध प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार हरोली के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष सतीश ठाकुर, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसविदर गोगा, ओंकार नाथ कसाना, कमल सैनी, बीडीसी अध्यक्ष रजनी, काका राम, बढ़ेडा प्रधान अजय कुमार लवली, अश्वनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत, संजीव शर्मा, राहुल शर्मा व राजीव ठाकुर मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मैहतपुर में भी रोष प्रदर्शन किया। ऊना मंडल के भाजपा अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कहा कि बंगाल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को सहन नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर असामाजिक तत्वों की ओर से की जा रही हिसा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उधर, कुटलैहड़ मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कुटलैहड़ भाजपा मंडल कार्यालय प्रमुख राजेंद्र रिकू, हिमफेड निदेशक चरणजीत शर्मा व कुटलैहड़ के संगठन मंत्री रिकू रिवाड़ की अध्यक्षता में बंगाल में हिंसा के विरोध में एसडीएम विशाल शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उपप्रधान अजय शर्मा, भीषम कंवर, सतीश कुमार काला व विकास ठाकुर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.