हादसे में बाइक चालक घायल
नंदपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक युवक घायल हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : नंदपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक युवक घायल हुआ है। घायल की पहचान मंजीत पुत्र जसमीर पाल निवासी कलोहा तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को मंजीत अपनी बहन को छोड़ने कलोहा से नंदपुर आया था। शाम करीब पांच बजे बाइक पर वापस जाने के लिए बहन के घर से निकला ही था कि नंदपुर बाजार में विपरीत दिशा आ रही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब रमन चौधरी ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें