गैस सिलेंडर से भड़की आग से झुलसी युवती, मौत
उपमंडल अम्ब के तहत सेरी गांव में एक युवती गैस सिलेंडर से भड़की आग से बुरी तरह से झुलस गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत सेरी गांव में एक युवती गैस सिलेंडर से भड़की आग से बुरी तरह से झुलस गई। बाद में युवती की मौत हो गई। पहचान बबिता पुत्री सरवन सिंह के रूप में हुई है।
वीरवार रात करीब 8.30 बजे बबिता रसोईघर में खाना बना रही थी। उसने जैसे ही चूल्हा जलाया तो सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गई जिसकी चपेट में युवती आ गई। उसके चिल्लाने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और उस पर कंबल डालकर आग बुझाई। लड़की को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने स्वजनों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें