Move to Jagran APP

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में होंगे 300 बिस्तर

प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 08:23 PM (IST)
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में होंगे 300 बिस्तर
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में होंगे 300 बिस्तर

जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 100 बिस्तर अतिरिक्त लगाने को मंजूरी दे दी है। अस्पताल में अब 300 बिस्तर हो जाएंगे जिससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय अस्पताल में 76 विभिन्न पद भरे जाएंगे जिससे स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर होगी।

loksabha election banner

थानाकलां में जलशक्ति विभाग का नया डिवीजन और बसाल में सब डिवीजन खोलने के साथ ही चताड़ा में जलशक्ति विभाग का सेक्शन खोलने को भी प्रदेश मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दिखा दी है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि थानाकलां में जलशक्ति विभाग का डिवीजन और ऊना का सब डिवीजन नंबर दो बसाल में स्थानांतरित करने से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभाग के कार्य सुगमता से होंगे। क्षेत्र के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। कुटलैहड़ में जलशक्ति विभाग के माध्यम से करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। थाना कलां में डिवीजन खुलने के बाद इन कार्यो में गति आएगी।

प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसलों पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के सचिव बलराम बबलू, भाजपा युवा मोर्चा के सचिव राम सिंह, ग्राम पंचायत चलोला के प्रधान सौरभ, बदोली के प्रधान रजत, कोटला कलां के प्रधान सरजीवन, रायपुर मैदान के प्रधान राजू, दोबड़ के प्रधान नीरज, मुच्छाली के प्रधान विजय शर्मा, डंगोली के उपप्रधान सरजीवन, चरणजीत शर्मा, मदन राणा सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कुटलैहड़ ने तीव्र गति से विकास किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.