Move to Jagran APP

बंद बेअसर, पंजाब जाने वाले 30 बस रूट रद

किसान संगठनों के भारत बंद का असर जिला ऊना में मिलाजुला रहा। बाजार में बिना रोकटोक आवाजाही जारी रही। लेकिन पंजाब में इसके व्यापक असर के चलते ऊना एचआरटीसी डिपो को अपने कई रूट रद करने पड़े।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM (IST)
बंद बेअसर, पंजाब जाने वाले 30 बस रूट रद
बंद बेअसर, पंजाब जाने वाले 30 बस रूट रद

संवाद सहयोगी, ऊना : विभिन्न किसान संगठनों के सोमवार को भारत बंद का असर जिला में नहीं दिखा रहा। बाजार में बिना रोकटोक आवाजाही जारी रही क्योंकि व्यापार ने बंद का समर्थन न करने का एलान पहले की कर दिया था। दूसरी ओर पंजाब में बंद के व्यापक असर के चलते ऊना एचआरटीसी डिपो को अपने कई रूट रद करने पड़े। रविवार तड़के विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हुई बसों को भी वापसी के लिए मनाही की गई थी। अन्य राज्यों के लिए ऊना डिपो के करीब 30 रूट रद करने पड़े। ऐसे में ऊना से होशियारपुर,श्री आनंदपुर साहिब, रोपड़, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने के लिए यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मात्र दो रूट पर तड़के भेजी बसें

prime article banner

सोमवार तड़के मात्र दो रूट पर रवाना की गई बसों के बाद अगले सभी रूट ऊना डिपो ने रद कर दिए। पंजाब में बंद के चलते निगम की दिल्ली से आने वाली दो बसें बुंगा साहिब और अन्य स्थानों के पास जाम के बीच फंस गई जिनके रूट डाइवर्ट कर उन्हें ऊना पहुंचाया गया। ऊना में हुए किसानों के प्रदर्शन के बीच कुछ देर के लिए जाम जरूर लगा, लेकिन निगम के स्थानीय और प्रदेश के भीतर सभी रूटों पर बसों की आवाजाही जारी रही। बंद के मद्देनजर निगम का ऊना डिपो अलर्ट था। सोमवार तड़के चंबा-चंडीगढ़ रूट पर सवारियों के साथ बस को रवाना किया लेकिन वापसी के लिए बस को माहौल शांत होने तक वहीं रोका गया। यात्री हुए परेशान

आइएसबीटी ऊना से अन्य राज्यों में जाने वाली बसों के रद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊना डिपो पहुंचे कई सैनिकों ने अपनी ड्यूटी पर वापस पहुंचना था और वे सुबह ही ऊना डिपो से बस चलने की लगाए बैठे थे लेकिन बसें न मिल पाई। आइएसबीटी पहुंचे कुशल कुमार, गौरव, रविन्द्र व रजत ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ तक जाना था। यहां पहुंचकर पता चला कि बसें पंजाब में भारत बंद के चलते आगे नहीं जाएंगी। इससे उन्हें परेशान होना पड़ा है। टैक्सियों का सहारा लेकर गए कई यात्री

निगम की बसों के न चलने पर कई यात्रियों ने गंतव्य पर पहुंचने के लिए टैक्सियों का सहारा लिया। यात्रियों का कहना था कि बेशक पैसे ज्यादा लगेंगे, लेकिन गंतव्य तक सही समय पहुंचकर ड्यूटी कर पाएंगे। भारत बंद का असर पंजाब में ज्यादा दिखा। किसी प्रकार से कोई नुकसान न हो, इसलिए पंजाब से होकर आगे जाने वाले सभी रूट रद कर दिए थे। स्थिति शांत होने तक सभी रूट को रद रखा जाएगा।

-सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.