तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 19 लोग कोरोना संक्रमित
जिला ऊना में कोरोना संक्रमण 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। नए मामलों में बीते शनिवार को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा कांगड़ा की लैब में आरटीपीसीआर जांच में 11 लोगों की रिपार्ट शामिल है जबकि रविवार के पांच मामलों सहित शनिवार को ऊना में रैपिड जांच के तीन मामले भी हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि दीवाली के दिन कोविड जांच के लिए टांडा भेजे गए सैंपल में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें मुबारिकपुर के उद्योग के 22-22 वर्षीय दो कर्मी, क्षेत्रीय अस्पताल का 42 वर्षीय कर्मी, घालुवाल की 58 वर्षीय महिला, गांव बड़साला से 55 वर्षीय महिला, ईसपुर से 45 वर्षीय पुरुष, पोलियां बीत स्कूल का 48 वर्षीय कर्मी, गगरेट की 52 वर्षीय महिला और 254 वर्षीय युवक, झारखड बंगाणा का 28 वर्षीय युवक, लंडेर अम्ब की 60 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुई है।
रविवार की रिपोर्ट में पांच संक्रमितों में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का 59 वर्षीय पुरुष और 54 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी, आइआरबी बनगढ़ से 40 वर्षीय पुलिसकर्मी, जिला मुख्यालय के पुराना होशियापुर रोड से 26 वर्षीय युवक और ग्राम पंचायत बसोली से 59 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। रैपिड एंटीजन जांच में शनिवार को पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों में अम्ब उपमंडल के पंजोआ लड़ोली से 38 वर्षीय पुरुष, बनगढ़ निवासी 26 वर्षीय युवक और पंजाब के होशियारपुर निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित हुए हैं। रविवार को 20 सैंपल सभी नेगेटिव पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1791 हो गई है और 17 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।