Move to Jagran APP

संदीप ने सॉफ्टबॉल स्पर्धा में पाया पहला स्थान

जोल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बेहड़ा के छात्र संदीप कुमार ने राज्यस्तरीय स्पर्धा में बेहतर

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 05:33 PM (IST)
संदीप ने सॉफ्टबॉल स्पर्धा में पाया पहला स्थान
संदीप ने सॉफ्टबॉल स्पर्धा में पाया पहला स्थान

जोल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बेहड़ा के छात्र संदीप कुमार ने राज्यस्तरीय स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिला मंडी के पड्डल मैदान में 10वीं राज्यस्तरीय दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता में नेहरू युवा मंडल अम्बेहड़ा के सदस्य व छात्र ने सॉफ्टबॉल में पूरे हिमाचल में प्रथम स्थान हासिल किया है। उसने अपनी उपलब्धि से जिला ऊना, नेहरू युवा मंडल अम्बेहड़ा, अपने स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस खेल प्रतियोगिता में 458 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया था। संदीप कुमार का स्कूल पहुंचने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बेहड़ा के प्रधानाचार्य किशोरी लाल शर्मा व नेहरू युवा मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य किशोरी लाल शर्मा, नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष नवनीत शर्मा, सचिव अजय शर्मा, संजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.