ऊना शहर के दो लोगों समेत 14 संक्रमित
जिले में शुक्रवार को 14 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसमें ऊना शहर के दो लोग भी शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, ऊना : जिले में शुक्रवार को 14 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसमें ऊना शहर के दो लोग भी शामिल हैं। गगरेट के 18 वर्षीय युवक, ऊना के बदोली गांव के 32 वर्षीय पुरुष, ऊना के वार्ड नौ के 24 वर्षीय युवक व वार्ड तीन से 70 वर्षीय महिला कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
ऊना के ही बसाल गांव से 13 वर्षीय बच्ची, बंगाणा के मंदली दैहण से 42 वर्षीय महिला व छपरोह से 42 वर्षीय पुरुष के अलावा हरोली के भदौड़ी से 50 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में बंगाणा के बड़ूही का 61 वर्षीय पुरुष, ऊना के बसदेहड़ा से 60 वर्षीय पुरुष, कांगड़ा के राजपुर जसवां मसलाना गांव की 45 वर्षीय महिला, अम्ब के कुठेड़ा खैरला के 66 वर्षीय पुरुष, बड़ोह चकसराए के 45 वर्षीय पुरुष व अम्ब के ठठल गांव के 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
छह वार्ड कंटेनमेंट जोन में
जिला की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए हैं
उपायुक्त ने बताया कि मावा कोहलां के वार्ड छह में रमिद्र रतन के घर, पोलियां बीत के वार्ड सात में गौरव ठाकुर के घर, संतोषगढ़ के वार्ड दो में मृदुल के घर, भड़ोली के वार्ड एक में रोशन लाल के घर, लोअर बसाल के वार्ड एक में रतन चंद के घर, बसदेहड़ा के वार्ड पांच में चरन सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। मवा कोहलां के वार्ड नंबर छह के शेष हिस्से को बफर जोन घोषित किया गया है।
इसके अलावा भदसाली के वार्ड नंबर नौ में वेद प्रकाश के घर से जगत राम के घर को हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।