Move to Jagran APP

यशवंत सिंह दूसरी बार समिति के अध्यक्ष चुने

नालागढ़ : दी राजपुरा कृषि सेवा सहकारी समिति के चुनाव में यशवंत सिंह को दूसरी बार प्रधान चुना है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 04:54 PM (IST)
यशवंत सिंह दूसरी बार समिति के अध्यक्ष चुने
यशवंत सिंह दूसरी बार समिति के अध्यक्ष चुने

संवाद सूत्र, नालागढ़ : दी राजपुरा कृषि सेवा सहकारी समिति के चुनाव में यशवंत सिंह को दूसरी बार सोसायटी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रकाश चंद को उपाध्यक्ष तथा जसवंत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सोसायटी के नौ जोन के चुनाव हुए जिसमें यशवंत सिंह, प्रकाश चंद, जसवंत सिंह, मोहन सिंह, तारा सिंह, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, प्रीतम दास व तवार सिंह को सदस्य चुना गया था। सोसायटी के प्रबंधक नसीब सिंह सैणी ने बताया कि पांच साल के हुए चुनाव में दूसरी बार सभा के पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।

loksabha election banner

समिति अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सभा के हित में कार्य करना होगा। लोगों की ओर से जमा कराए पैसे को समय पर वापस करना तथा किसानों को समय पर खाद व बीज उपलब्ध कराना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.