महिलाओं ने प्राकृतिक पेयजल स्रोत संवारा
संवाद सूत्र दाड़लाघाट महिला मंडल हवाणी कोल ने प्रधान पवना कुमार की अध्यक्षता में प्राकृतिक
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : महिला मंडल हवाणी कोल ने प्रधान पवना कुमार की अध्यक्षता में प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की सफाई की। इस दौरान महिलाओं ने फाटलू के पास झाड़ियां काटकर सफाई भी की। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बृजलाल, श्याम लाल, दुर्गा, सोनू महाजन, संजय महाजन सहित लोगों ने नीम के पौधे भी लगाए। इस मौके पर महिला मंडल की कोषाध्यक्ष ललिता देवी, सहसचिव बनिता देवी, सलाहकार गीता देवी, कमला देवी, विमला देवी, चिता देवी, प्रेमी देवी मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें